उत्तराखंडकांग्रेस

उत्तराखंड कांग्रेस में गैरों से ज्यादा ‘अपनों’ का सितम! दिल्ली पहुंचे प्रीतम सिंह, बड़े नेताओं से मिलेंगे

Uttarakhand News: उत्तराखंड कांग्रेस में मनमुटाव, गुटबाजी और अंतर्कलह की मानों जैसे परंपरा सी चल रही आ रही है। क्योंकि आए दिन कांग्रेसी नेताओं के बीच के मनमुटाव और पदाधिकारियों के खिलाफ बगावत कोई न कोई सार्वजनिक मंच पर जाहिर कर ही देता है। जिसके बाद कांग्रेस डैमेज कंट्रोल में जुट जाती है। ताजा विवाद उत्तराखंड कांग्रेस जिलाध्यक्षों की सूची जारी होने के बाद से खड़ा हुआ है। कांग्रेस जिलाध्यक्षों की सूची आते ही कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह और तिलक राज बेहड़ ने मोर्चा खोल दिया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों पीसीसी की ओर से जिला अध्यक्षों की सूची जारी की गई थी। जिसके बाद से कांग्रेस पार्टी में लगातार घमासान मचा हुआ है।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने एक बार फिर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इससे पहले भी प्रीतम प्रदेश प्रभारी पर निशाना साध चुके हैं, लेकिन इस बार उन्होंने देवेंद्र यादव कड़ा प्रहार किया है। प्रीतम सिंह ने कहा जिसे राजनीति का क.. ख.. ग.. नहीं आता है, वह आज हमारे प्रभारी बने हुए हैं। इस बीच प्रीतम सिंह दिल्ली पहुंच गए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि उन्हें दिल्ली तलब किया गय है, वहीं प्रीतम खेमे का कहना हैं उन्हें तलब नहीं किया गया, वह पार्टी के बड़े नेताओं से मिलने गए हैं। जबकि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का कहना था कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के खिलाफ बयानबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पार्टी नेताओं को हद में रहना चाहिए और पार्टी प्लेटफार्म के बाहर बयान नहीं देने चाहिए। इस बीच प्रीतम दिल्ली पहुंच गए हैं। प्रीतम खेमे की माने तो प्रीतम दिल्ली में पार्टी के बड़े नेताओं जितेंद्र भंवर सिंह, दिग्विजय सिंह से मुलाकात करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *