उत्तराखंडदेहरादून

उत्तराखंड सचिवालय संघ चुनाव: अध्यक्ष पद पर सुनील लखेड़ा का परचम, ढोल नगाड़े की थाप पर मनाया जश्न

उत्तराखंड सचिवालय संघ के चुनाव में आज दिनभर गहमागहमी रही। शाम करीब 4 बजे तक मतदान प्रक्रिया को पूरा किया गया। इसके बाद ठीक 4:30 बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू हुई। एक तरफ अध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष जैसे पदों के लिए मतदान हो रहा था, लेकिन सभी की नजरें अध्यक्ष पद को लेकर थी। ऐसा इसलिए क्योंकि सबसे कड़ा मुकाबला किसी पद के लिए माना जा रहा था। इस पद पर लगातार तीन बार से जीत दर्ज करा रहे दीपक जोशी एक बार के अध्यक्ष पद की रेस में सबसे आगे दिखाई दे रहे थे, लेकिन परिणाम आते ही सब कुछ बदल गया। अध्यक्ष पद पर पहली बार चुनाव लड़ रहे सुनील लखेड़ा ने दीपक जोशी को हरा दिया और सचिवालय संघ के अध्यक्ष बन गए। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध जीतराम पैन्यूली चयनित हुए। जबकि, महत्वपूर्ण महासचिव पद पर राकेश जोशी ने चुनाव जीता। उन्होंने निवर्तमान महासचिव विमल जोशी को हराया।

किस पद पर किसने किसको हराया

अध्यक्ष : सुनील कुमार लखेड़ा (479 वोट) ने दीपक जोशी (439 वोट) को हराया।

महासचिव: राकेश चंद्र जोशी (350 वोट) ने विमल जोशी (324 वोट) को हराया।

कोषाध्यक्ष : रमेश सिंह बर्त्वाल (980 वोट) ने भूपेंद्र नारायण जोशी (322 वोट) को हराया।

संयुक्त सचिव: रणजीत सिंह (527 वोट), जगत सिंह डसीला (399 वोट) ने शुभम (337 वोट) व चंदन सिंह बिष्ट (323 वोट) को हराया।

संप्रेक्षक: लालमणि जोशी (524 वोट) ने अरविंद कुमार (451 वोट) को हराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *