उत्तराखंड के चमोली जिले से दुखद खबर: बारात वापस लेकर लौट रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत 10 घायल
Chamoli Accident: जोशीमठ में मारवाड़ी-थैंग मोटर मार्ग पर बारात से लौट रहा एक वाहन हादसे का शिकार हो गया। मारवाड़ी-थैंग मोटर मार्ग पर मंगलवार रात साढ़े आठ बजे बरातियों से भरी मैक्स थेंग से करीब ढाई किलोमीटर पहले अनियंत्रित होकर 70 मीटर नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे में दो बरातियों की मौत हो गई जबकि दस घायल हो गए। इनमें से पांच की हालत गंभीर है। घटना की सूचना मिलने पर जोशीमठ पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ पहुंचाया।
मिली जानकारी के अनुसार, थैंग गांव के कांडाखोला तोक में आनंद सिंह के बेटे प्रवेश की शादी थी। बरात मंगलवार सुबह उर्गम घाटी के किमाणा गांव गई थी। देर शाम कुछ बराती मैक्स से लौट रहे थे कि गांव से करीब ढाई किलोमीटर पहले मैक्स अनियंत्रित होकर थौली गदेरे के समीप करीब 70 मीटर नीचे खेतों में जा गिरी। जोशीमठ थाना प्रभारी केसी भट्ट ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही थाना पुलिस और एसडीआरएफ के द्वारा वाहन के आसपास सर्चिंग भी किया जा रहा है। ताकि कोई व्यक्ति वाहन से छिटककर कहीं गिरा ना हो।
घायलों का विवरण:-
- रमा देवी उम्र -40 वर्ष पत्नी सुरेंद्र सिंह
- प्रकाश सिंह उम्र -29 वर्ष पुत्र जवाहर सिंह
- खरडी देवी उम्र -52 वर्ष पत्नी गौर सिंह
- जितेन्द्र राणा उम्र -31वर्ष पुत्र महेंद्र सिंह
- रुक्मणि देवी उम्र -33 वर्ष पत्नी मुकेश सिंह
- मोनिका देवी उम्र -28 वर्ष पत्नी विकेश नेगी
- सुमित्रा देवी उम्र -45 वर्ष पत्नी पुरण सिंह
- भरत सिंह नेगी उम्र -57 वर्ष पुत्र फतेह सिंह
- पुष्पा देवी उम्र – 44 वर्ष पत्नी कमल
- रजनी देवी उम्र -27 वर्ष पत्नी दिनेश नेगी
मृतको का विवरण-
- संगीता देवी उम्र – 32 वर्ष पत्नी कर्ण सिंह
- कमल सिंह नेगी उम्र -43 वर्ष पुत्र राम सिंह नेगी