उत्तराखंडदेहरादून

3 साल के इंतजार के बाद मिलेंगे खेल रत्न व द्रोणाचार्य पुरस्कार, 24 मार्च को सीएम धामी इन खिलाड़ियों को करेंगे सम्मानित

Uttarakhand Sports Awards: तीन वर्ष के लंबे इंतजार के बाद खेल विभाग ने देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न पुरस्कार, देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य पुरस्कार और लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार की घोषणा की है। देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न पुरस्कार और लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार के विजेताओं को पांच-पांच लाख रुपये, देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य पुरस्कार के विजेताओं को तीन-तीन लाख रुपये दिए जाएंगे। साथ ही राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को खेल नीति के तहत दो करोड़ आठ लाख रुपये दिए जाएंगे। खिलाड़ी व प्रशिक्षक लंबे समय से पुरस्कारों का इंतजार कर रहे थे।

आगामी 24 मार्च को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून के परेड ग्राउंड स्थित मल्टीपरपज हॉल में वर्ष 2019-20, 2020-21 एवं 2021-22 तक के देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न पुरस्कार, देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य पुरस्कार और लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार एवं वर्ष 2021 एवं 2022 में राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेता खिलाड़ियों एवं उनके प्रशिक्षकों को नकद पुरस्कार प्रदान करेंगे।

इन्हें मिलेगा पुरस्कार

देवभूमि उत्तराखण्ड खेल रत्न पुरस्कार
  • वर्ष 2019-20 के लिए बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन
  • वर्ष 2020-21 के लिए एथलेटिक्स चन्दन सिंह
देवभूमि उत्तराखण्ड द्रोणाचार्य पुरस्कार
  • वर्ष 2019-20 के लिए बैडमिंटन प्रशिक्षक धीरेन्द्र कुमार सेन
  • वर्ष 2020-21 के लिए ताईक्वांडो प्रशिक्षक कमलेश कुमार तिवारी
  • वर्ष 2021-22 के लिए तीरंदाजी प्रशिक्षक संदीप कुमार डुकलान
लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
  • वर्ष 2021-22 का लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार सुरेश चन्द्र पांडे को एथलेटिक्स खेल में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *