करन माहरा नए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, यशपाल आर्य को दी गई नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी
आखिरकार कांग्रेस ने अपने नए प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष की घोषणा कर दी है। रानीखेत से कांग्रेस के पूर्व विधायक करन माहरा को कांग्रेस ने नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। करन माहरा रानीखेत से दो बार विधायक रह चुके हैं और दोनों ही बार उन्होंने चुनाव में वर्तमान केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट को हराया है। इस बार के विधानसभा चुनाव में करन माहरा भाजपा के प्रमोद नैनवाल से चुनाव हार गए थे। करन माहरा कुमाऊ के बड़े राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की पत्नी रेणुका रावत करन माहरा की बड़ी बहन है। करन माहरा के पिता गोविंद सिंह मेहरा अविभाजित उत्तर प्रदेश के जमाने में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। करन माहरा के बड़े भाई पूरन सिंह महाराज पूर्व विधायक और राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। करन माहरा को प्रदेश अध्यक्ष बनाने में पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह कैंप का बड़ा योगदान रहा है कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत रावत भी खुलकर करन माहरा के समर्थन में खड़े थे।
वही वरिष्ठ नेता यशपाल आर्य को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी दी गई है यशपाल उत्तराखंड के दलित नेताओं में सबसे वरिष्ठ नेताओं में शुमार है। यशपाल आ रही है पूर्व में विधानसभा अध्यक्ष और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। भाजपा और कांग्रेस की सरकारों में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। यशपाल को नेता प्रतिपक्ष बनाने के साथ ही कांग्रेस तराई में खुद को और मजबूत करना चाहती है।
वहीं कांग्रेस ने पहली बार विधानसभा पहुंचे युवा विधायक भुवन कापड़ी को उप नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी दी है। भुवन कापड़ी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को खटीमा से विधानसभा चुनाव हराया था।