सीएम पुष्कर धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को दिल्ली बुलाया गया.. आज भाजपा आलाकमान से मुलाकात
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को दिल्ली बुलाया गया है। आज दोनों नेताओं की भाजपा आलाकमान के साथ मुलाकात होगी। माना जा रहा है कि इस मुलाकात में नई सरकार के गठन विधायकों की शपथ और मंत्रिमंडल को लेकर भी चर्चा हो सकती है।
भाजपा नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को मेगा इवेंट के तौर पर करना चाहती है। ऐसे में इन दोनों नेताओं के साथ दिल्ली में भाजपा आलाकमान चर्चा कर सकता है। और आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा।