उत्तराखंडदेहरादूनमुख्यमंत्री

Chamoli accident: गोपेश्वर पहुंचे सीएम धामी, मृतकों के परिजनों को बंधाया ढांढस, दिया हर संभव मदद का भरोसा

Chamoli Accident News: चमोली में करंट हादसे के बाद आज सीएम पुष्कर सिंह धामी गोपेश्वर अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल पहुंचकर सीएम धामी ने बुधवार को करंट लगने से झुलसे लोगों से मुलाक़ात की। इस दौरान वह मृतकों के परिजनों से भी मिले। सीएम धामी ने उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। जिसके बाद सीएम ने घटना में मृतक होमगार्ड के 3 जवानों को पुलिस मैदान में श्रद्धांजलि दी। सीएम के साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज भी मौजूद रहे। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने करंट से लोगों की मौत के मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही मृतकों के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपए और घायलों को एक-एक लाख रुपए की राहत राशि देने के निर्देश दिए हैं।

चमोली में बुधवार को बड़ा हादसा हुआ था। यहां नमामि गंगे प्रोजेक्ट के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के पास करंट फैल गया था। करंट लगने से 16 लोगों की मौत हो गई थी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर दुख जताया था। चमोली में हुए दर्दनाक हादसे के बाद प्रशासन से लेकर सरकार तक हड़कंप मच गया था। स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत आनन फानन में चमोली पहुंच गए। उन्होंने मौके पर जांच और हालात दोनों पर वह जायजा लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी चमोली के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हुए थे। हालांकि खराब मौसम की वजह से उन्हें आधे रास्ते से ही लौटना पड़ा था। उसके बाद आज सुबह मौसम ठीक होने पर सीएम धामी चमोली के जिला मुख्यालय गोपेश्वर पहुंचे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *