उत्तराखंडदेहरादूनबीजेपी

Uttarakhand BJP: मिशन-2024, लोकसभा चुनाव से पहले होगी 20 लाख कार्यकर्ताओं की टीम तैयार

उत्तराखंड में भाजपा ने मिशन 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके लिए भाजपा ने बूथ से लेकर पन्ना प्रमुखों पर धरातल पर काम करना शुरू कर दिया है। भाजपा संगठन की मानें तो पार्टी के बूथों और शक्ति केंद्रों पर पन्ना प्रमुख और बूथ टोलियां बनाकर करीब चार लाख समर्पित कार्यकर्ताओं नेटवर्क तैयार है। जो कि अपने-अपने क्षेत्र में पांच-पांच लोगों को जोड़ेगा। इस तरह चुनाव से पहले भाजपा 20 लाख कार्यकर्ताओं की टीम तैयार कर रही है। पार्टी लोकसभा और निकाय चुनावों को देखते हुए दो लाख 89 हजार के करीब पन्ना प्रमुख नियुक्त किए हैं। इसके साथ ही राज्य के 11 हजार 647 बूथों पर 11-11 लोगों की बूथ टोली बनाई गई है।

इसके जरिए पार्टी ने एक लाख 29 हजार लोगों को अपने बूथ प्रबंधन से सीधे जोड़ा है। धरातल पर काम करने के लिए चार लाख से अधिक कार्यकर्ताओं की टीम बनाई गई है। इसके बाद पन्ना प्रमुख वोटरों को टारगेट कर उनका ग्रुप तैयार होगा। हर पन्ना प्रमुख पांच परिवारों के साथ मिलकर नई टीम तैयार करेगा। भाजपा संगठन का पूरा फोकस हारे हुए बूथों पर है। इससे पहले पार्टी ने सांसदों को फील्ड में उतार दिया है। पार्टी के सभी सांसदों को भी 25-25 बूथों की जिम्मेदारी दी गई है। जो कि लगातार अभियान चलाकर पार्टी के पक्ष में अभी से माहौल तैयार करेंगे।

पार्टी की ओर से मतदाता सूची के हर पन्ने का प्रमुख नियुक्त करने के बाद अब एक पन्ने के तहत आने वाले मतदाताओं का भी ग्रुप बनाया जा रहा है। इसके तहत लक्ष्य रखा गया है कि हर पन्ने में पड़ने वाले पांच परिवारों से संपर्क किया जाएगा और उनका भी एक ग्रुप बनाकर पार्टी के बारे में उन्हें जागरूक किया जाएगा। पार्टी का हारे हुए बूथों पर खास फोकस रहेगा। इन बूथों को मजबूत करने के लिए पार्टी पन्ना प्रमुख व बूथ टोलियों को झोंकेगी। पार्टी के सभी सांसदों को भी 25-25 बूथों की जिम्मेदारी दी गई है। हर परिवार से संपर्क कर उन्हें पार्टी के पक्ष में करने के लिए अभी से अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *