उत्तराखंड

कैंची धाम के कंबल से ‘खलनायक’ को मिली ‘शक्ति’, कहा- आशीर्वाद लेने जल्द आएंगे कैंची धाम

Baba Neem Karori: उत्तराखंड में बाबा नीम करौली महाराज का कैंची धाम आश्रम विश्वविख्यात है। बाबा नीम करौली महाराज के आश्रम में फिल्मी हस्तियां, क्रिकेटर, बिजनेसमैन और बड़े-बड़े राजनेता तक आस्था रखते हैं। अब इस कड़ी में फिल्म अभिनेता और अपने जमाने में खलनायकों के लिए किरदार से लिए मशहूर होने वाले शक्ति कपूर का नाम भी जुड़ गया है। शक्ति कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें शक्ति कपूर बाबा नीम करौली महाराज के बारे में बात कर रहे हैं। साथ ही वे अपनी बीमारी और बाबा नीम करौली के कंबल का भी जिक्र कर रहे हैं।

फिल्मी दुनिया के जाने-माने कलाकार शक्ति कपूर ने भी बाबा के दर पर मत्था टेकने की इच्छा जताई है। इंटरनेट मीडिया पर वायरल वीडियो के माध्यम से कहा जा रहा है कि शक्ति कपूर पिछले कुछ समय से बीमार थे। उनके पारिवारिक मित्र ने बाबा नीम करौली महाराज का कंबल प्रसाद के तौर पर भेजा था और इस कंबल ओढ़ने के बाद वे स्वस्थ हुए हैं। शक्ति कपूर ने वीडियो में इसे विस्तार से साझा किया है। शक्ति कपूर का यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में शक्ति कपूर ने कहा मैं बाबा नीम करौली का आशीर्वाद जरूर लेने आऊंगा। शक्ति कपूर ने जल्द ही कैंची धाम आने की बात भी कही। शक्ति कपूर ने कहा है जो भी बाबा नीम करौली महाराज का श्रद्धा के साथ नाम लेता है, उसके काम अवश्य पूर्ण होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *