उत्तराखंडदेहरादून

दुखद खबर: युगांडा में गढ़वाल राइफल्स के जवान संजय सिंह का निधन, हार्टअटैक से हुई मौत

युगांडा में तैनात उत्तराखंड के जवान संजय सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। हृदयगति रुकने के कारण अंतरराष्ट्रीय शांति सेना में शामिल और अफ्रीका महाद्वीप के युगांडा में तैनात 39 वर्षीय संजय सिंह पुष्वाण का निधन हो गया है। सेना के अधिकारियों ने घटनाक्रम की सूचना दूरभाष के जरिये परिजनों को दी है। सूचना मिलने पर क्षेत्र में मातम छा गया है। संजय सिंह पुष्वाण का पार्थिव शरीर कल शनिवार तक किमाणा गांव पहुंच जाएगा। 39 वर्षीय संजय सिंह पुष्वाण अपने पीछे पिता, पत्नी, एक पुत्री व एक पुत्र छोड़ गये हैं।

39 वर्षीय संजय सिंह पुष्वाण तीन माह पहले 11 गढ़वाल राइफल्स के तहत अंतर्राष्ट्रीय शांति सेना में शामिल होकर युगांडा में तैनात हुए थे। सैन्य अधिकारियों ने परिजनों को दूरभाष से संजय सिंह पुष्वाण के हृदयगति रूकने से मृत्यु होने की सूचना दी। उन्होंने बताया सूचना मिलने के बाद क्षेत्र में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया वर्तमान समय में संजय सिंह पुष्वाण 11 गढ़वाल राइफल्स में हवलदार के पद पर तैनात थे। प्रधान संदीप पुष्वाण ने बताया सैन्य अधिकारियों के संजय सिंह पुष्वाण की मृत्यु की सूचना परिजनों को दी। उन्होंने बताया संजय सिंह पुष्वाण के पार्थिव शरीर को शीघ्र घर लाने के लिए सैन्य अधिकारियों से वार्ता की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *