उत्तराखंडराजनीतिराष्ट्रीय

राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी को बनाया गया उत्तराखंड के लिए पर्यवेक्षक…..19 मार्च को होगा नए सीएम का एलान

उत्तराखंड में नए मुख्यमंत्री के चयन के लिए भाजपा आलाकमान ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी को उत्तराखंड का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। 19 मार्च को यह दोनों नेता राजधानी देहरादून पहुंचेंगे जहां विधानमंडल दल की बैठक में नए नेता का चयन किया जाएगा। सूत्रों के हिसाब से जो जानकारी दी गई है उसके मुताबिक 20 मार्च को ही नए मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ले सकते हैं।

 

इसके साथ ही गृह मंत्री अमित शाह और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को उत्तर प्रदेश का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। मणिपुर के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू को पर्यवेक्षक बनाया गया है। गोवा के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर और केंद्रीय मंत्री एल मुरूगन को पर्यवेक्षक बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *