उत्तराखंडदेहरादून

एक्शन में राजीव भरतरी! हॉफ का चार्ज लेते ही किए बंपर तबादले

देहरादून: उत्तराखंड में वन महकमे का चार्ज लेने के बाद आईएफएस राजीव भरतरी पहले दिन ही एक्शन में दिखे। राजीव भरतरी चार्च संभालते ही विभाग में बंपर तबादले किए हैं। राजीव भरतरी ने विभाग में कुल 10 अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव किया है। उत्तराखंड वन विभाग में वनाधिकारियों के ताबड़तोड़ तबादले किये गए हैं, विभाग में मुखिया का चार्ज लेते ही राजीव भरतरी ने कुल 10 अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव किया है। वन क्षेत्राधिकारी की जिम्मेदारी में बदलाव हाईकोर्ट के फैसले के अनुपालन के रूप में किया गया है। इसमें वन क्षेत्र अधिकारियों की तरफ से विभिन्न विकल्प प्रस्तुत किए गए थे, जिसमें खाली पदों पर 10 वन क्षेत्र अधिकारियों को तैनाती दी गई है।

इसमें नक्षत्र लव शाह को मुख्य वन संरक्षक अनुश्रवण मूल्याकंन आईटी से भूमि संरक्षण वन प्रभाग कालसी, अखिलेश भट्ट को आईटी से मसूरी वन प्रभाग, लतिका उनियाल को आईटी से देहरादून वन प्रभाग भेजा गया है। वहीं नितिन पंत को वन वर्धनिक पर्वतीय नैनीताल से पिथौरागढ़ वन प्रभाग, गोपाल दत्त जोशी को वन वर्धनिक नैनीताल से अल्मोड़ा वन प्रभाग, जुगल किशोर को नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क, मनोज पांडे को भूमि संरक्षण वन प्रभाग नैनीताल से नैनीताल वन प्रभाग, त्रिलोक बोरा को हल्द्वानी जू से हल्द्वानी वन प्रभाग, विजय सिंह नेगी को टिहरी डैम से मसूरी वन प्रभाग और गोविंद पंवार को भूमि संरक्षण वन से नरेंद्रनगर वन प्रभाग भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *