उत्तराखंडराजनीतिराष्ट्रीय

भाजपा में अब नये प्रदेश अध्यक्ष की खोज जारी… इन तीन में से किसी एक को बनाया जा सकता है पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष

उत्तराखंड भाजपा में अब नए प्रदेश अध्यक्ष की खोज भी जारी हो चुकी है। भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पाँचवीं  बार लगातार हरिद्वार से विधानसभा का चुनाव जीते हैं। इस बार मदन कौशिक को पार्टी दूसरी जिम्मेदारी दे सकती है । या तो वह सरकार में शामिल होंगे या फिर किसी और जिम्मेदारी को निभाते हुए नजर आएंगे। खबरी दाज्यू को भाजपा सूत्रों ने बताया है कि   ऐसे में पार्टी में नए प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए भी विचार-विमर्श शुरू हो चुका है। खुद मदन कौशिक भी संगठन को यह बता चुके हैं कि वह प्रदेश अध्यक्ष पद पर बने नहीं रहना चाहते हैं।

पुष्कर धामी दोबारा मुख्यमंत्री बनाए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री कुमाऊ से आते हैं और राजपूत जाति से हैं । ऐसे में जाति और क्षेत्रीय समीकरण के हिसाब से गढ़वाल से किसी ब्राह्मण नेता को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है । पार्टी जिन नामों  पर विचार कर रही है।  वह 3 नेता महेंद्र भट्ट, विनोद चमोली और ज्योति प्रसाद गैरोला हैं। जो तीनों पार्टी के पुराने पदाधिकारी हैं और तीनों ब्राह्मण हैं गढ़वाल से आते हैं।

महेंद्र भट्ट बद्रीनाथ के पूर्व विधायक हैं और छात्र राजनीति से ही जनसंघ और भाजपा मैं कार्य कर रहे हैं।  बतौर बद्रीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट काफी मुखर भी रहते नजर आए हैं और पार्टी के भीतर भी अच्छी पकड़ रखते हैं।  महेंद्र भट्ट आलाकमान के नेताओं में भी तगड़ी पकड़ रखते हैं। महेंद्र भट्ट की दावेदारी के लिए उत्तराखंड भाजपा के भी कई वरिष्ठ नेता उनके साथ खड़े हैं। महेंद्र भट्ट चीन से सटे सीमांत जनपद चमोली के रहने वाले हैं।  ऐसे में संगठन के कई नेता यह मान रहे हैं  कि इस बार प्रदेश अध्यक्ष किसी सीमांत क्षेत्र के व्यक्ति को बनाने से  पहाड़ों में और ज्यादा भाजपा मजबूत होगी।

भाजपा संगठन में दूसरा बड़ा नाम देहरादून की धरमपुर सीट से लगातार दूसरी बार चुनाव जीतने वाले विनोद चमोली का है । विनोद चमोली भी गढ़वाल के ब्राह्मण हैं जो देहरादून में नगर पालिका अध्यक्ष से लेकर मेयर तक की जिम्मेदारी पूर्व में निभा चुके हैं । विनोद चमोली पार्टी के युवा चेहरे के रूप में भी शुरुआत से ही चर्चाओं में रहे हैं।  लगातार दो बार विधानसभा चुनाव जीतने के बाद उनका दावा और मजबूत हो जाता है।

भाजपा संगठन में अक्सर कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने वाले प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला का नाम भी प्रदेश अध्यक्ष में चल रहा है । ज्योति प्रसाद गैरोला संगठन की बारीकियों को जानते हैं और संगठन के कार्य करने के तरीके से काफी हद तक रूबरू हैं। ज्योति प्रसाद गैरोला संगठन के भीतर कार्य योजना बनाने और कार्यकर्ताओं के बीच में रहने वाले नेताओं में से एक है ऐसे में उनकी दावेदारी भी प्रदेश अध्यक्ष के लिए मजबूत मानी जा रही है।

भाजपा इन 3 चेहरों में से किसी एक पर प्रदेश अध्यक्ष का दांव खेल सकती है।  खबरी दाज्यू को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक इन तीन में से ही कोई एक भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनने जा रहा है जिसके दम पर ही भाजपा आगामी निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव में दम भर्ती हुई नजर आएगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *