उत्तराखंडखेलबिज़नेसमनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षाहेल्थ

आम जनता का मुख्यमंत्री से मिलना होगा आसान… जानिए कब और कैसे मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सकते हैं

देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ जनता की मुलाकात के लिए समय हुआ निर्धारित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जनहित में आगन्तुकों की सुविधा हेतु समय सारणी का निर्धारण किया गया है।

मुख्यमंत्री सोमवार एवं मंगलवार को सुबह 9 से 09ः30 और शाम 06 बजे से 07 बजे तक सांसद और मन्त्रिगणों से भेंट करेंगे।

मुख्यमंत्री बुधवार एवं गुरुवार को सुबह 9ः00 से 10ः00 तक और शाम 6ः00 से 7ः00 तक विधायक गणों एवं पूर्व विधायक गणों से भेंट करेंगे।

मंगलवार और शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुबह 11ः00 बजे से दोपहर 2ः00 बजे तक अधिकारियों एवं कर्मचारियों संगठनों के पदाधिकारियों से सचिवालय में बैठक शासकीय कार्य के उपरांत भेंट कर सकेंगे।

शनिवार और रविवार को मुख्यमंत्री आवास और भाजपा मुख्यालय में मुख्यमंत्री की उपलब्धता पर सुबह 9ः00 से 10ः00 तक और शाम 6ः00 से 7ः00 तक पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से भेंट करेंगे।

पार्टी कार्यकर्ता, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि एवं जनता मिलन कार्यक्रम प्रतिदिन मुख्यमंत्री की उपलब्धता के आधार पर सुबह या दोपहर में आयोजित होंगे।

मुलाकात के लिए दूरभाष नंबर 0135-2750033 पर प्रतिदिन अनुरोध नोट किए जाएंगे। इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा निर्धारित समय एवं स्थान से अनुरोधकर्ता को यथा समय अवगत कराया जाएगा।

मा० मुख्यमंत्री जी से भेंट/वार्ता हेतु आने वाले महानुभावों से अनुरोध रहेगा कि वे उपहार और पुष्पगुच्छ लेकर न आये, बहुत आवश्यक हो तो पुष्पगुच्छ के स्थान पर एक पुष्प“ अथवा “पौधा“ लेकर आ सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *