उत्तराखंडदेहरादून

त्रिवेंद्र के ‘गोडसे देशभक्त’ वाले बयान पर भड़की कांग्रेस, माहरा बोले- भाजपाई इतने सालों से झूठी गांधी जयंती मनाते रहे हैं

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताये जाने पर कड़ी आपत्ति दर्ज करते हुए इसे भाजपा नेताओं की विक्षिप्त मानसिकता करार दिया है। करन माहरा ने कहा कि त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पूरी भाजपा के मन की बात बाहर निकाली है, दरसल भाजपा तथा उससे जुडे संगठन आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों के साथ खड़े थे तथा अंग्रेज जाते हुए उन्हें मुखबिरी की ऐबज में एक मंत्र देकर गये कि भारत देश में केवल लोगों को भ्रमित करने तथा धर्म के नाम पर लडा कर बांटों और राज करो की नीति पर चल कर ही सत्ता में बने रहा जा सकता है।

आज देश संविधान, कानून से नहीं केवल सत्ता का दुरूपयोग कर चलाया जा रहा है। देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले महापुरूषों का अपमान ही भाजपा का उद्देश्य रह गया है तथा जिन्होंने आजादी की लड़ाई में अग्रेजों का साथ दिया उनको महिमा मंडित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *