उत्तराखंडदेहरादून

CM पुष्कर सिंह धामी की सोशल मीडिया पर धमक, देश के टॉप फेसबुक फ़ॉलोअर्स वाले CM बने धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की लोकप्रियता बीते कुछ समय में तेजी से बढ़ती जा रही है। सोशल मीडिया पर तेजी से लोग उनके सॉफ्ट हिंदुत्व की छवि के मुरीद हो रहे हैं। यह बात सोशल मीडिया के ताज़ा आँकड़े स्पष्ट करते हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी भाजपा शासित प्रदेशों के मौजूदा मुख्यमंत्रियों में सबसे शीर्ष पर हैं। पुष्कर सिंह धामी के फेसबुक पर फॉलोवर की संख्या 76 लाख के पार हो गई है। देशभर में यह पहला मौक़ा है जब इतने कम समय में किसी सीएम की लोकप्रियता इस कदर बढ़ी हो। मुख्यमंत्री धामी का ग्राफ़ बीते 2 वर्ष के अंतराल में राष्ट्रीय स्तर के नेता के तौर पर तेजी से उभारा है। एक के बाद एक बड़े निर्णय से पुष्कर सिंह धामी सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड में रहे हैं और लगातार उनके फॉलोवर्स की संख्या भी बढ़ रही है। देश के प्रमुख भाजपा शासित राज्यों की बात करें तो पुष्कर सिंह धामी फ़िलहाल 76 लाख फ़ॉलोवर्स के साथ पहले नंबर पर हैं, जबकि दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं जिनकी के फॉलोअर्स की संख्या 75 लाख है।

इसी प्रकार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के फेसबुक फॉलोअर्स की संख्या 50 लाख है। जबकि असम के मुख्यमंत्री हेमंत विसवा शर्मा के 18 लाख फ़ॉलोवर्स हैं। महाराष्ट्र में भाजपा – शिवसेना गठबंधन की सरकार में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के 10 लाख फ़ॉलोवर्स हैं जबकि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के फॉलोअर्स की संख्या 7.5 लाख है ।त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक शाह के फेसबुक फॉलोअर्स की संख्या 2.69 लाख है जबकि अरुणाचल के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के फॉलोअर्स की संख्या 2.7 लाख है। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन वीरेंन सिंह के फॉलोअर्स की संख्या 2.5 लाख है। धामी उत्तराखंड के इतिहास में अब तक के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिनको राष्ट्रीय फलक पर इतने कम समय में बड़ी पहचान मिली है। सीएम धामी के सोशल मीडिया पर तेजी से बढ़ते हुए ग्राफ़ ने उनके दुश्मनों को भी पस्त कर दिया है। राजनीतिक जानकारी मान रहे हैं कि सीएम धामी का ग्राफ़ यूँ ही चलता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब उनकी तुलना राष्ट्रीय फलक के बड़े शीर्ष नेतृत्व के साथ की जा सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *