उत्तराखंडराजनीतिराष्ट्रीय

चंपावत से विधान सभा उप चुनाव लडेंगे सीएम पुष्कर धामी…. विधायक कैलाश गहतोड़ी से दिया इस्तीफा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा का उपचुनाव चंपावत सीट से लड़ेंगे। चंपावत से भाजपा विधायक कैलाश गहतोड़ी ने अपना इस्तीफा स्पीकर रितु खंडूड़ी को सौंप दिया है। जिसके बाद मुख्यमंत्री के विधानसभा उपचुनाव लड़ने की सीट तय हो चुकी है।

गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी के यमुना कॉलोनी स्थित R 1 में चंपावत से भाजपा विधायक कैलाश गहतोड़ी पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी विधानसभा सीट चंपावत से अपना इस्तीफा स्पीकर रितु खंडूड़ी को सौंपा। विधानसभा अध्यक्ष के आवास पर इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *