दिल्ली में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी की हुई मुलाकात… जानिए मुलाकात में क्या रहा खास
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली में मौजूद हैं। सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पंतनगर एयरपोर्ट से सीधे दिल्ली पहुंचे थे। दिल्ली में सीएम पुष्कर सिंह धामी राज्य के अलग-अलग परियोजनाओं के लिए केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा आलाकमान के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं।
मंगलवार दोपहर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की राज्यसभा सांसद और भाजपा के मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी से मुलाकात हुई। भाजपा केंद्रीय कार्यालय में मुख्यमंत्री और सांसद अनिल बलूनी की मुलाकात हुई। इस दौरान राज्य की कई परियोजनाओं को लेकर दोनों के बीच काफी बातचीत हुई।