Nainital Accident: नैनीताल में खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, बच्चे- महिलाओं समेत 5 की मौत
Nainital Accident: उत्तराखंड के नैनीताल जिले में बड़ा हादसा हो गया। जहां 32 लोग से भरी बस गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा हादसे में छह की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, उक्त बस में 32 लोग सवार थे जो हिसार, हरियाणा से नैनीताल घूमने हेतु आये हुए थे। घायलों को रेस्क्यू कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाढूंगी लाया गया। कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। गंभीर रूप से घायल लोगों को एसटीएच हल्द्वानी रेफर किया गया।
बस के खाई में गिरते ही आपदा कंट्रोल रूम नैनीताल द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि कालाढूंगी रोड पर नालनी में एक बस खाई में गिरी है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए पहुंची। घटना स्थल से घायल यात्रियों को रेस्क्यू कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में 4 पुरुष और 1 महिला समेत एक बच्चा शामिल है। बस किन कारणों से खाई में गिरी है। अभी इसका पता नहीं चल सका है। अस्पताल में भर्ती कई घायल यात्रियों की हालत नाजुक बनी हुई है।