उत्तराखंडराजनीतिराष्ट्रीय

विधानसभा चुनाव मतगणना को लेकर भाजपा ने बनाया कंट्रोल रूम

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर भारतीय जनता पार्टी भी पूरी तरह से गंभीर नजर आ रही है। विधानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश मुख्यालय और सभी जनपदों में कंट्रोल रूम बनाए हैं।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने जानकारी दी है कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर मतगणना को लेकर पार्टी मुख्यालय मैं कंट्रोल रूम मीडिया व रूम और सभी जिलों में कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। सभी जिलों में मतगणना को लेकर किसी भी प्रकार की समस्या के निराकरण एवं समन्वय बनाने के लिए जिला समन्वयक भी नियुक्त किए गए हैं। मनवीर चौहान ने कहा है कि मतगणना के लिए सभी पोलिंग एजेंट को जरूरी सुझाव भी दिए गए हैं।

भारतीय जनता पार्टी के सभी 13 जनपदों में नियुक्त किए गए जिला समन्वयक……..

उत्तरकाशी विनोद सुयाल
चमोली विनोद कपर्वाण
रुद्रप्रयाग आदित्य चौहान
टिहरी वीरेंद्र बिष्ट
देहरादून / महानगर अनिल गोयल हरिद्वार खिलेंद्र चौधरी
पौड़ी गढ़वाल राजेंद्र भंडारी पिथौरागढ़ गणेश ठाकुराठी
बागेश्वर केदार जोशी
अल्मोड़ा सुरेश भट्ट
चंपावत दीपक मेहरा
नैनीताल पुष्कर काला
उधम सिंह नगर राजेंद्र बिष्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *