उत्तराखंडदेहरादून

सचिवालय संघ के चुनाव से पहले कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, भत्ते में 35 फीसदी की बढ़ोतरी

उत्तराखंड में सचिवालय संघ के चुनाव से पहले कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया गया है। एक तरफ शासन ने कर्मचारियों के सचिवालय भत्ते में 35 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है, तो दूसरी तरफ ऊर्जा निगम के अल्प भोगियों के महंगाई भत्ते पर वित्त विभाग की आपत्ति भी इस दौरान सुर्खियों में आ गई है। हालांकि, सरकार के इस फैसले से सचिवालय के कर्मचारियों में खुशी की लहर है। सचिवालय कर्मचारियों के सचिवालय भत्ते में की गई बढ़ोतरी से जुड़ी है। शासन ने सचिवालय के कर्मचारियों और अधिकारियों के सचिवालय भत्ते में 35 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। इससे पहले सचिवालय कर्मचारियों को 50 फीसदी ग्रेड वेतन के सचिवालय भत्ता अनुमन्य है, जिसे अब बढ़ाते हुए ग्रेड पे का 85 फीसदी किए जाने के आदेश किए गए हैं। सचिवालय कर्मचारियों को सचिवालय विशेष भत्ते का लाभ 1 अगस्त 2023 से मिलने लगेगा। सचिवालय विशेष भत्ते की यह दर केवल सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए ही अनुमन्य की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *