भाजपा विधायक धन सिंह नेगी कांग्रेस में शामिल
टिहरी से वर्तमान भाजपा विधायक धन सिंह नेगी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के आवास पर धन सिंह नेगी कांग्रेस में शामिल हुए। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के भाजपा में शामिल होने के बाद यह साफ हो गया था कि भाजपा टिहरी में किशोर उपाध्याय को ही चुनाव लड़ाएगी। ऐसे में सिटिंग विधायक धन सिंह नेगी का टिकट कटना तय था।
धन सिंह नेगी ने कांग्रेस ज्वाइन करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं धन सिंह नेगी ने कहा है कि किशोर उपाध्याय ने भाजपा का टिकट 10 करोड़ रुपये में खरीदा है। धन सिंह नेगी का कहना है लंबे समय से किशोर उपाध्याय भाजपा में ज्वाइन होना चाह रहे थे लेकिन यह जॉइनिंग इसीलिए चल रही थी क्योंकि उनको भाजपा को पैसा देना था।