उत्तराखंडदेहरादून

उत्तराखंड के मशहूर हास्य कलाकार घन्ना भाई का बिगड़ा स्वास्थ्य, चार दिनों से वेंटिलेटर पर

उत्तराखंड के मशहूर हास्य कलाकार घन्ना भाई (घनानंद) का स्वास्थ्य खराब है। उनकी तबीयत गंभीर बनी हुई है। उन्हें देहरादून स्थित श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वह पिछले चार दिनों से वेंटिलेटर पर हैं। डॉक्टर क्रिटिकल केयर यूनिट में उनकी निगरानी कर रहे हैं। उनकी एक तस्वीर भी सामने आई है। जिसमें वह वेटिलेटर पर गंभीर स्थिति में नजर आ रहे हैं। कुछ दिन पूर्व उन्हें यूरिन में ब्लड आने की समस्या हुई। सामान्य जांच के लिए वह अस्पताल पहुंचे, जहां रक्त चढ़ाने के बाद उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया। बताया कि दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेंद्र दास ने उनके उपचार पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।

गौर है कि मशहूर हास्य कलाकार घन्ना भाई (घनानंद) का जन्म 1953 में हुआ। इनकी शिक्षा कैंट बोर्ड लैंसडाउन जिला पौड़ी गढ़वाल से हुई। घन्ना भाई ने हास्य कलाकार के रूप में सफर की शुरुआत 1970 में रामलीलाओं में नाटकों से किया। 1974 में घनानंद ने रेडियो और बाद में दूरदर्शन पर कई कार्यक्रम भी दिए। उन्होंने राजनीति में भी हाथ आजमाया था। भाजपा के टिकट पर 2012 में उन्होंने पौड़ी से विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। हालांकि वह चुनाव हार गए थे। 2022 में हुए विधानसभा चुनावों में भी उन्होंने भाजपा से टिकट के लिए दावेदारी की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *