उत्तराखंड के जवान सूरज सिंह नेगी शहीद, सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई
जम्मू कश्मीर के बारामुला में हुई मुठभेड़ में उत्तराखंड के जवान ने बलिदान दे दिया। जवान का पार्थिव शरीर आज उनके आवास पर लाया गया, जहा उनकी अंत्येष्टि हुई। नगर क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर-19 लालपुर निवासी बलिदानी गोरखा रेजिमेंट के राइफलमैन सूरज सिंह नेगी (25) का अंतिम संस्कार रविवार को राजकीय एवं सैन्य सम्मान के साथ मुक्तिधाम में किया गया। बलिदानी के पिता प्रेम सिंह नेगी और बड़े भाई पंकज नेगी ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। लालपुर निवासी राइफलमैन सूरज सिंह नेगी 2021 में सेना में भर्ती हुए थे। वह वर्तमान में जम्मू-कश्मीर के बारामूला में तैनात थे और सीमा क्षेत्र में क्रॉस फायरिंग में वह बलिदान हो गए थे। शनिवार देर रात उनका पार्थिव शरीर सैन्य वाहन से लालपुर स्थित उनके पैतृक आवास पर लाया गया। यहां परिजनों ने उनके अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
नगर क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर-19 लालपुर निवासी बलिदानी गोरखा रेजिमेंट के राइफलमैन सूरज सिंह नेगी (25) का अंतिम संस्कार रविवार को राजकीय एवं सैन्य सम्मान के साथ मुक्तिधाम में किया गया। बलिदानी के पिता प्रेम सिंह नेगी और बड़े भाई पंकज नेगी ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। लालपुर निवासी राइफलमैन सूरज सिंह नेगी 2021 में सेना में भर्ती हुए थे। वह वर्तमान में जम्मू-कश्मीर के बारामूला में तैनात थे और सीमा क्षेत्र में क्रॉस फायरिंग में वह बलिदान हो गए थे। शनिवार देर रात उनका पार्थिव शरीर सैन्य वाहन से लालपुर स्थित उनके पैतृक आवास पर लाया गया। यहां परिजनों ने उनके अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
