उत्तराखंड कांग्रेस ने की जिला और महानगर अध्यक्षों की घोषणा, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट
देहरादून: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड के जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी में विभिन्न जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। जसविंदर गोगी को देहरादून का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इस सूची में सतपाल ब्रह्मचारी को हरिद्वार शहर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। भूपेंद्र सिंह भोज को अल्मोड़ा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। नारायण सिंह को रानीखेत का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।