उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

Ankita Bhandari Murder Case: महिला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुंडवाए बाल, BJP बोली राजनीति स्टंट

Uttarakhand Poltics News: अंकिता भंडारी हत्याकांड को एक साल बीत गया है लेकिन अभी तक न्याय नही मिला हैं। प्रदेश की राजनीतिक संगठन ने भी मामले को जोरो शोरो से उठाया है। वही, कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने अंकिता को न्याय दिलाने को लेकर एक ऐसा कदम उठाया जिससे राजनीति के गलियारों में गहमागहमी कर दी है। कांग्रेस पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने मुख्यमंत्री आवास के पास अपने बाल मुंडवा लिए। जिसके बाद राजनीतिक संगठनों से अलग अलग प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि कांग्रेस पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने सस्ती लोकप्रियता के लिए इस तरह का कृत्य किया है जो भारतीय सभ्यता संस्कृति और नारीत्व की भावना के खिलाफ है।

बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल के कहा कि कांग्रेस पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला सियासत कर रही हैं और उत्तराखंड की छवि को धूमिल करना चाहती है। कांग्रेस शुरू से ही अंकिता हत्याकांड को लेकर शुरू से ही राजनीति कर रही है। ये राजनीति का विषय नहीं है। प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ताओं का मुंडन कराना दुर्भाग्यपूर्ण है जिस से साफ प्रतीत होता है कि ये राजनीतिक स्टंट है। सरकार ने अंकिता भंडारी के केस में पुरी संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ कार्रवाई की है। कांग्रेस पार्टी को महिलाओं के उत्पीड़न के मामले में राजस्थान और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों की सुध लेनी चाहिए और उन प्रदेशों की महिलाओं के उत्पीड़न के मामलों को भी इतनी ही प्रमुखता के साथ उठाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *