उत्तराखंडदेहरादून

BJP के खिलाफ करन माहरा का नया प्लान, भाजपा नेताओं के नफरती बयानों पर मुकदमें दर्ज कराएगी कांग्रेस

Uttarakhand Poltics News: मानहानि केस में राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने से कांग्रेस नेता का आक्रोश सातवें आसमान पर है। राहुल की सदस्यता रद्द किए जाने के पीछे कांग्रेस मोदी सरकार की साजिश बता रही है। जिसको लेकर अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने भी भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। माहरा सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर अभद्र और अमर्यादित बयान देने वाले बीजेपी नेताओं की वीडियो तलाश रहे हैं। ताकि उनके खिलाफ भी मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया जा सके। करन माहरा ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा आज देश में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। इसके खिलाफ कांग्रेस बड़े कार्यक्रम चलाने जा रही है। उन्होंने कहा एक षड्यंत्र के तहत लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। विपक्ष को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। आज धर्म के नाम पर राजनीति करने वाले अंकिता भंडारी हत्याकांड पर मौन साधे हुए हैं।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि आज भाजपा जिस तरीके से राहुल गांधी के खिलाफ दुष्प्रचार कर रही है, वह निंदनीय है। क्या भाजपा नेता भूल गए हैं कि उन्होंने संसद में पं. नेहरू के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। एक महिला सांसद एवं पूर्व मंत्री को सूर्पनखा तक कहा गया। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को जर्सी गाय और राहुल गांधी जर्सी गाय का बछड़ा तक कहा गया। आठ अप्रैल से प्रदेश कांग्रेस भाजपा के उन नेताओं के विरुद्ध विभिन्न थानों में लिखित शिकायत दर्ज कराएगी, जिन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। इसके बाद 25 से 30 अप्रैल के बीच एक बड़ी रैली देहरादून में आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, मथुरा दत्त जोशी, लक्ष्मी अग्रवाल, जसविंदर गोगी, अमरजीत सिंह और गोदावरी थापली भी मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *