डॉक्टरों ने महिला के पेट से निकाली 8 किलो की रसौली, पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंची थी अस्पताल
Srinagr News: संयुक्त अस्पताल श्रीनगर में डॉक्टरों ने एक महिला के पेट से 8 किलो वजनी रसौली निकाली है। महिला सालों के पेट दर्द से परेशान थी। जगह-जगह इलाज करवाने के बाद भी उसका पेट का दर्द कम होने का नाम नहीं ले रहा था। इसी दौरान महिला संयुक्त अस्पताल की महिला रोग विशेषज्ञ सोनाली शाही के पास पहुंची। इस महिला ने डॉक्टर को अपनी समस्या से रूबरू करवाया। डॉक्टर शाही ने भी तुरन्त महिला को अल्ट्रासाउंड करवाने की सलाह दी। महिला के अल्ट्रासाउंड में महिला के पेट में रसौली का होना पाया गया। जिसके बाद अस्पताल में डॉक्टरों की टीम तैयार की गई,अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन लोकेश सलूजा,डॉक्टर मोरिसा पंवार, एनेस्थीसिया विभाग की डॉक्टर निशा चौहान की टीम ने मरीज का चार घंटे तक सफल ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट से 22 सेमी की 8 किलो वजनी रसौली निकाली गई। अब महिला स्वास्थ्य है महिला ने सभी डॉक्टरों और अस्पताल के स्टाफ का धन्यवाद किया है। बता दे, सरोजनी देवी मूल रूप से पौड़ी जनपद की रहने वाली है। संयुक्त अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन लोकेश सलूजा ने बताया कि महिला पेट दर्द से परेशान थी। महिला कई अस्पतालों में दिखा चुकी थी। संयुक्त अस्पताल पहुंचने पर महिला ने महिला रोग विशेषज्ञ सोनाली शाही को परेशानी बताई। उन्होंने अल्ट्रासाउंड की मदद से रसौली को डिटेक्ट किया, 4 घंटे चले ऑपरेशन के बाद महिला स्वस्थ्य है।