निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश
उत्तराखंड कांग्रेस ने निकाय चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। कांग्रेस ने चुनाव प्रचार के लिए दिग्गज नेताओं के साथ विधायकों, पूर्व मंत्री और पदाधिकारियों को मैदान में उतारा है। आपको बता दें कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने निकाय चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी है। इस सूची में सभी बड़े नेताओं को शामिल किया गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण महारा , नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत कई बड़े नेताओं को पार्टी का प्रचार करने की जिम्मेदारी मिली है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने चुनाव प्रचार के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है।