उत्तराखंडदेहरादून

Holi 2023: देवभूमि में चहुंओर गुलाल का उल्लास, CM Dhami ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

देहरादून: रंगों का त्योहार होली का खुमार सबके सिर चढ़ कर बोल रहा है। हर तरफ होली की धूम है। राजधानी देहरादून सहित राज्‍यभर में विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान गीत, संगीत, नृत्य की रंगारंग प्रस्तुति का दौर चल रहा है और सब एक दूसरे को गुलाल लगाकर प्रेम से रहने का संदेश दे रहे हैं। समारोह में विभिन्न तरह के पकवानों का भी खूब आनंद लिया जा रहा है। सीएम पुष्कर सिंह धामी पर भी होली का रंग छाया हुआ है। मुख्यमंत्री आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें धामी होली के रंग में नजर आए।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को होलिका दहन और होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि होली के रंगों को हर किसी के जीवन में खुशी के रंग लाने चाहिए। मुझे उम्मीद है कि जब तक हमारा राज्य 25 साल पूरा होगा तब पीएम के नेतृत्व में हमारे प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ राज्य के रूप में जाना जाएगा। देहरादून में सीएम आवास पर होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में बीजेपी नेता और पार्टी कार्यकर्ता नजर आए। वहीं, होल्यारों की टोली भी कार्यक्रम में जमकर होली गायन किया। होल्यारों की टोली में महिला होल्यार भी नजर आईं। इस मौके पर सीएम धामी उनकी मां, पत्नी गीता धामी और बच्चे होली की रंग में नजर आये। होल्यारों की पेशकश पर सीएम धामी सहित कई नेता थिरकते नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *