उत्तराखंडदेहरादून

CM Dhami ने विपक्षी विधायकों के क्षेत्रों में विकास कार्यों की करी समीक्षा, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

देहरादून: सत्ता पक्ष के विधायकों के विधानसभा क्षेत्रों की समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विपक्षी दल के विधायकों के साथ गुरुवार को सचिवालय में समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान मुख्य रूप से विधायकों से उनकी विधानसभा क्षेत्रों से जुड़े 10 काम मांगे गए थे, जिस पर चर्चा की गई। विपक्ष के विधायकों की बैठक संपन्न होने के बाद कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने कहा बैठक के दौरान सीएम ने विपक्षी विधायकों के विधानसभाओं के विकास कार्यों की स्तिथि जानी। साथ ही विधायकों ने अपनी अपनी विधानसभा की समस्याओं से भी सीएम को अवगत कराया। यही नहीं, विधायको ने अपनी-अपनी विधानसभाओं के 10 प्रमुख मांगो के संबंध में पत्र भी भेजा था, उस पर भी चर्चा की गई। ऐसे में अब विधायकों को इंतजार है कि सरकार इस पर क्या निर्णय लेती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विभागीय अधिकारी, विधायकगणों द्वारा इंगित की जाने वाली प्रमुख समस्याओं का गंभीरता से समाधान करें। राज्य के समग्र विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करना होगा। जिलाधिकारी भी समय-समय पर विधायकगणों के साथ बैठक करें। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाई जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि ग्रीष्मकाल में लोगों को पेयजल की किल्लत न हो। आपदा प्रबंधन की दृष्टि से तहसील स्तर पर भी आवश्यक उपकरणों एवं मानव संसाधन की पूरी व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में तेजी लाने तथा क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान के लिए जिलाधिकारी कार्यों की प्रगति को देखने के लिए अधिकारियों को क्षेत्र आवंटित करें एवं समय-समय पर स्वयं निरीक्षण करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में लोगों की आजीविका में वृद्धि के लिए अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। विधायकगणों द्वारा जो भी जन समस्याएं रखी गई हैं, उनका हर संभव समाधान किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *