उत्तराखंडदेहरादून

उत्तराखंड: नया रिकॉर्ड बनाने की ओर चारधाम यात्रा, अब तक 40 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Char Dham Yatra 2023: अब तक सबसे ज्यादा 12 लाख 65 हजार से ज्यादा यात्री केदारनाथ धाम पहुंच चुके हैं। जबकि बद्रीनाथ धाम 12 लाख 32 हजार से ज्यादा यात्री दर्शन कर चुके हैं। वर्तमान में 20 हजार से ज्यादा यात्री प्रतिदिन धामों की यात्रा कर रहे हैं। बता दें कि पिछले सीजन में 43 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे। इस बार सरकार को रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद है। मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने के साथ एक सिंतबर से शुरू हुए चारधाम यात्रा के दूसरे चरण ने अब गति पकड़ ली है। इस बार यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट 22 अप्रैल, केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल और बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खुले थे।

जून माह में वर्षाकाल शुरू होने के साथ यात्रा धीमी पड़ गई थी। अब दूसरे चरण में श्रद्धालुओं में वैसा ही उत्साह नजर आने लगा है, जैसा कपाट खुलने पर था। इससे यात्रा पड़ावों पर रौनक लौट आई है। केदारनाथ में 12 लाख 65 हजार से ज्यादा यात्री, बद्रीनाथ धाम में 12 लाख 32 हजार से ज्यादा यात्री दर्शन कर चुके हैं। गंगोत्री में 7 लाख 11 हजार 573 और यमुनोत्री में 5 लाख 85 हजार 989 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। हेमकुंड साहिब के 1,50,931 यात्री दर्शन कर चुके हैं। 2022 की चार धाम यात्रा में केदारनाथ धाम में 14 लाख से ज्यादा, बदरीनाथ धाम में 15 लाख से ज्यादा, यमुनोत्री धाम में 4 लाख 75 लाख से ज्यादा और गंगोत्री धाम में 6 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे थे। इस तरह अभी दो माह के बचे यात्रा में इस बार श्रद्धालुओं का रिकॉर्ट टूट सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *