उत्तराखंडदेहरादून

Chardham Yatra 2023: टूटे सारे रिकॉर्ड, गंगोत्री यमनोत्री धाम में तीर्थयात्रियों की संख्या नौ लाख के पार

गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम में आने वाले तीर्थयात्रियों का आंकड़ा आज नौ लाख की संख्या को पार कर गया है। इस बार चारधाम यात्रा शुरू हुए चवालीस दिन की अवधि बीत चुकी है और इस दौरान जिले के दोनों धामों मे पिछले साल की तुलना में लगभग सोलह प्रतिशत और वर्ष 2022 की तुलना में लगभग सैंतीस प्रतिशत अधिक यात्रियों का आगमन हुआ है। जिले में चारधाम यात्रा सुचारू और सुव्यवस्थित रूप से संचालित हो रही है। गत 10 मई को यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही इस बार चवालीस दिनों के भीतर रिकॉर्ड संख्या में कुल 901758 यात्रियों का आगमन हो चुका है। जबकि इन दोनों धामों में यात्रा के शुरूआती चवालीस दिनों के भीतर वर्ष 2022 में 659061 तथा वर्ष 2023 में 778257 तीर्थयात्री पहॅुंचे थे।

इस बार यात्राकाल के शुरूआती चवालीस दिनों के भीतर यमुनोत्री में 442186 तथा गंगोत्री में 459572 श्रद्धालु आ चुके हैं। यमुनोत्री आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में इस बार वर्ष 2022 (285272) की तुलना में 55 प्रतिशत और वर्ष 2023 (368109) की तुलना में 20 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि आंकी गई है। इसी तरह गंगोत्री में भी इस बार श्रद्धालुओं की संख्या में वर्ष 2022 (373789) की तुलना में लगभग 23 प्रतिशत और वर्ष 2023 (410148) की तुलना में 12 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है। इन दोनों धामों में इस बार तीर्थयात्रियों को लेकर 80128 वाहनों का आगमन हुआ है जो वर्ष 2022 (56973) की तुलना में 40.64 प्रतिशत अधिक तथा वर्ष 2023 (71053) की तुलना में 12.77 प्रतिशत अधिक है। रिकार्ड संख्या में श्रद्धालुओं की आवागमन के साथ ही जिले में चारधाम यात्रा सुव्यवस्थित और सुचारू रूप से संचालित हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *