Teelu Rauteli: पहाड़ में पराक्रम, महिलाओं के शौर्य का प्रतीक..ये हस्तियां की जाएगी तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित
उत्तराखंड की वीरांगना तीलू रौतेली की 8 अगस्त को जयंती है। इस दिन राज्य सरकार प्रदेश की महिलाओं के सम्मान में तीलू रौतेली जयंती मनाती है और तीलू रौतेली पुरस्कार से भी सम्मानित करती हैं। जिनका समाज के लिए खास योगदान है। तीलू रौतेली पहाड़ में पराक्रम और महिलाओं के शौर्य का प्रतीक हैं। जो कि पिता भाई और मंगेतर की शहादत का बदला लेते हुए वीरांगना बन गई। इस साल जिन्हें सम्मानित किया जाएगा उनकी लिस्ट जारी कर दी गई है। हर जिले से एक महिला या किशोरी का इस पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। इसमें दिव्यांग खिलाड़ी मोहिनी कोरंगा एवं नीलिमा राय समेत कई का चयन किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार देहरादून में मंगलवार को आईआरडीटी सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय और उत्कृष्ट काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। बताया जा रहा है कि मंगलवार को 13 महिलाओं और किशोरियों को तीलू रौतेली पुरस्कार और 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। बताया जा रहा है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार के लिए अल्मोड़ा जिले से चंद्रा देवी, उमा आर्य, पुष्पा और शीला देवी का चयन किया गया है। वहीं बागेश्वर जिले से जानकी देवी, लीलावती देवी, अनीता नेगी, शशि कला, चंपावत जिले से उर्मिला बिष्ट, देहरादून से शहनाज व सारो देवी, हरिद्वार से यशोदा शर्मा, शशि, रूबी, रुकय्या का चयन किया गया है।