उत्तराखंडदेहरादून

नेत्रहीन बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन पर दिया खास तोहफा, नहीं रोक पाईं आंसू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड के तीन दिन के दौरे पर हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देहरादून में अपना जन्मदिन मनाया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति मुर्मू भावुक हो गईं और उनकी आँखों में आंसू आ गए। नेत्रहीन बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 67वें जन्मदिन के अवसर पर एक गीत गाकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। बच्चों का भावपूर्ण गायन सुनकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने आप को संभाल नहीं पाईं और उनकी आंखों से आंसू निकलने लगे। राष्ट्रपति मुर्मू ने इस दौरान बच्चों को संबोधित भी किया। राष्ट्रपति ने कहा कि वो अपने आंसू नहीं रोक सकीं। बच्चों की आवाज में सच्चाई और दिल्ली में गहराई थी, जिससे वह बहुत प्रभावित हुई हैं।

जैसे ही बच्चों ने राष्ट्रपति को जन्मदिन की बधाई देते हुए ..तुम जियो हजारों साल गीत की प्रस्तुति दी, तो वे खुद को रोक नहीं पाईं। मंच पर ही उनके आंसू छलक पड़े। उन्हें भावुक देख पीछे खड़े सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रूमाल दिया। दिव्यांग बच्चों का कार्यक्रम देखकर न सिर्फ राष्ट्रपति, बल्कि मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री धामी, केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) भी भावुक हो गए। राष्ट्रपति ने इन दृष्टिबाधित बच्चों को चश्मा लगाकर सम्मानित किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, वह इन बच्चों की प्रतिभा से बेहद प्रभावित हैं। हम जिस तरह से दिव्यांगजनों के लिए काम कर रहे हैं, इसका जीता जागता उदाहरण देहरादून में देखने के लिए मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *