उत्तराखंडदेहरादून

उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार से पहले बदला जाएगा BJP प्रदेश अध्यक्ष, जानिए किसे मिल सकती है कमान

उत्तराखंड में एक तरफ जहां कैबिनेट विस्तार की चर्चाओं ने जोर पकड़ा है, तो वहीं बीजेपी संगठन में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद बीजेपी अब प्रदेश अध्यक्ष को भी बदलने जा रही है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई नाम शामिल हैं। भाजपा का एक पक्ष महेंद्र भट्ट को ही रिपीट करने का दावा कर रहा है। लेकिन जिस तरह से प्रेमचंद अग्रवाल प्रकरण में भट्ट ने बयानबाजी की और महेंद्र भट्ट भी विपक्ष के निशाने पर हैं। ऐसे में अब महेंद्र भट्ट का कार्यकाल रिपीट होने की उम्मीद कम ही लग रही है। पार्टी ने सभी समीकरणों को साधने की कोशिश की तो प्रदेश अध्यक्ष गढ़वाल से ब्राह्रमण चेहरा ही होगा।

जानकार बताते हैं कि आधी आबादी के प्रतिनिधित्व को मजबूत करते हुए ऐसा भी हो सकता है कि पार्टी इस बार किसी महिला चेहरे पर दांव खेल सकती है। इसमें गढ़वाल से ही किसी ब्राह्मण महिला नेता को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी जा सकती है। इसमें केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल और दीप्ति रावत भारद्वाज सबसे प्रबल दावेदार हैं। इसके अलावा देहरादून से विनोद चमोली को भी अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा हो रही है। विनोद चमोली वर्तमान में देहरादून जिले की धर्मपुर विधानसभा से विधायक और देहरादून के तीन बार मेयर भी रह चुके है। विनोद चमोली के अलावा आदित्य कोठारी का नाम उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की रेस में है। जो वर्तमान में महामंत्री हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *