उत्तराखंडदेहरादून

हरिद्वार में 50वीं राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप का आगाज, विभिन्न राज्यों की 60 टीमें दिखाएंगी दम

हरिद्वार के रोशनाबाद स्टेडियम में सीएम धामी ने 50वीं राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप का उद्घाटन किया। चैंपियनशिप में देश के विभिन्न राज्यों की 60 टीमें हिस्सा ले रही हैं। 8 से 11 जनवरी तक स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद में आयोजित इस प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग की टीमें भाग ले रही हैं। साथ ही भारतीय खेल प्राधिकरण की टीम भी दोनों वर्ग में खेलेंगी। चैंपियनशिप में देश के विभिन्न राज्यों की 60 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस दौरान सीएम धामी ने खिलाड़ियों से अपने अनुभव भी साझा किए। उन्होंने कहा कि कबड्डी एक ऐसा खेल है जिसमें फुर्ती, ताकत, गति, धैर्य, जनून और टीम भावना का अद्भुत मिश्रण है।

मुख्यमंत्री धामी ने अपने छात्र जीवन के अनुभव को राजनीतिक चुनौतियों से जोड़ते हुए चुटीले अंदाज में कहा कि छात्र जीवन में मैंने खूब कबड्डी खेली है। राजनीति में आने के बाद उसी कबड्डी के दांव पेंच और अनुभव से पारंगत हो रहा हूं। सीएम ने देवभूमि उत्तराखंड आए सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि उत्तराखंड को राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप की मेजबानी का मौका मिला है। उन्होंने खेल एवं खिलाड़ियों के प्रति अपने जज्बे को जाहिर करते हुए कहा कि हमेशा प्रयास रहता है कि वह युवा वर्ग के बीच में प्रतिभाग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *